हर व्यक्ति के शरीर में किसी न किसी अंग पर तिल जरूर होता है। कुछ तिल हमारे शरीर पर जन्मजात भी होते है तो कुछ तिल जन्म के बाद एक निश्चित आयु पूरी होने पर शरीर पर आते हैं। वैसे तो तिल काले रंग के होते हैं लेकिन कुछ तिल हल्के भूरे रंग के भी होते हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर तिल होने की वजह से यह उनके चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं और साथ ही साथ अन्य लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी करते हैं।
शास्त्रों में आधार पर तिल मनुष्य का भाग्य और चरित्र भी बताते है। ज्योतिषीय के आधार पर हमारे शरीर के अंगों पर होने वाले तिल का कोई न कोई महत्व जरूर होता है। कुछ आपके भविष्य और चरित्र के बारे में बताते हैं। तो कुछ आपके घर परिवार, जीवन साथी और संतान से जुड़े सवालों की तरफ इशारा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्त्रियों के शरीर के बाएं अंगों पर पाए जाने वाले तिल शुभ होते हैं और पुरुषों के शरीर के दाएं अंगों पर तिल शुभ संकेत देते हैं।
माथे पर हो तिल तो मिलता है टेंशन : यदि किसी व्यक्ति के माथे के बांयी तरफ तिल होता है तो इसका मतलब है उसे जीवन में कष्ट और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और यदि दाहनी तरफ तिल है तो जीवन में सुख, समृद्धि और खुशी मिलती है।
दोनों भौहों के बीच हो तिल होता है शुभ : यदि किसी व्यक्ति के दोनों भौहों के ठीक बीच में तिल होता है तो इसे काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल होता है। और धन की भी कभी कमी नहीं रहती है।
होठों पर तिल वाली महिलाएं होती है कामुक : जिन महिलाओं या लड़कियों के होंठों पर तिल होता है वह सुन्दर और चालाक होती हैं साथ ही ऐसी महिलाएं कामुकता, भोग विलासिता में रूचि रखती हैं। ऐसी महिलाओं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर आपना काम निकालने में माहिर होती हैं।
नाक पर तिल होना आपको बना देता हैं झगड़ालू : यदि किसी व्यक्ति की नाक का तिल होता है तो इसका मतलब है वह व्यक्ति बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोग कम मेहनत करके ज्यादा फायदा भी उठा लेते है। और यदि किसी महिला की नाक पर तिल होता है तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं काफी शांतप्रिय होती हैं।
ठोडी का तिल मतलब धनवान : जिन महिलाओं के ठोडी पर तिल होता है ऐसी महिलाएं काफी धनवान होती हैं। इनके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
छाती पर तिल होना देता है शुभ संकेत : जिन महिलाओं की छाती के दायीं तरफ का तिल होता है उसे शुभ माना गया है। जबकि बांयी तरफ की छाती पर तिल का होना अशुभ माना गया है। छाती के दायीं तरफ तिल वाली महिलाएं हमेसा खुस रहती हैं।
पेट पर तिल होना मतलब भोजन के शौक़ीन : जिन लोगों के पेट पर या हृदय के ऊपर तिल होता है, ऐसे लोग हमेशा तरह-तरह का भोजन करने के शौक़ीन होते हैं ।
बाहों पर तिल मतलब आप हैं धनवान : महिलाओं की बाहों पर तिल होना काफी शुभ माना गया है। महिलाओं के बाएं हाँथ पर तिल होने से पुत्र और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही अगर किसी महिला के दाहिने हाथ या उंगली पर तिल होता है तो उसे धनवान बना देता है।
कान के पास दाईं हिस्से में तिल होना : अगर किसी पुरुष के दाहिने कान के पास तिल होता है तो उसे शुभ माना जाता है। इस तिल का मतलब होता है कि उस व्यक्ति को जीवन में भौतिक सुख सुविधाएं और खुशियां मिलेंगी।